पीएम मोदी द्वारा नई टेक्सटाइल यूनिट का उद्घाटन

Uttar Pradesh

(वाराणसी,UP)26अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने फैक्ट्री में काम कर रही महिला कर्मचारियों से सीधा संवाद भी किया और उनके अनुभवों को जाना। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह अत्याधुनिक इकाई आधुनिक विनिर्माण व्यवस्था पर केंद्रित है। इससे विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों का सृजन होगा और यह इकाई पूर्वांचल की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी।

बयान में यह भी कहा गया है कि इस इकाई के शुरू होने से वाराणसी में बने उच्च गुणवत्ता वाले कपड़ों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात करने में मदद मिलेगी, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बल मिलेगा। यह उद्घाटन औद्योगिक निवेश और विनिर्माण आधारित वृद्धि के एक प्रमुख स्थल के तौर पर उत्तर प्रदेश की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *