बिहार की जल सुरक्षा’ संगोष्ठी का शुभारंभ

Bihar

(पटना,बिहार)30अक्टूबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज राजधानी पटना में “गंगा जल संधि : बिहार की जल सुरक्षा” विषय पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के हितों की रक्षा करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य के समग्र विकास के लिए जल सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

श्री चौधरी ने कहा, “पेयजल, सिंचाई एवं उद्योगों के लिए पर्याप्त जल की उपलब्धता हमारी प्राथमिकता है। गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि बिहार की जीवनरेखा है। करोड़ों लोगों की आजीविका और भविष्य इस पर निर्भर है।”

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गंगा जल संधि के किसी भी प्रावधान से बिहार के किसानों, आम नागरिकों और उद्योगों के हित प्रभावित न हों। जल संसाधन विभाग को वैज्ञानिक और दीर्घकालिक जल प्रबंधन योजना पर काम करने का निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *