“ज्ञान और संस्कारों की ज्योति जलाता रहेगा विद्याश्रम”-सीएम सैनी

Hariyana

(पंचकूला,हरियाणा)28नवंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में श्रीमुक्तिनाथ वेद विद्याश्रम (संस्कृत गुरुकुल) के रजत जयंती समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि इस समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें गौरव की अनुभूति हुई।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं और संस्कृत भाषा का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी अमूल्य धरोहर है। गुरुकुल परंपरा ज्ञान, संस्कार और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम रही है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस पावन अवसर पर गुरुकुल परिवार को 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह संस्थान इसी प्रकार ज्ञान और संस्कारों की ज्योति प्रज्वलित करता रहे। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *