महराजगंज जिले में पेपर चोरी करने के एक मामले में आया कोर्ट का अहम फैसला

Uttar Pradesh

(महराजगंज UP)24जुलाई,2024.

महराजगंज जनपद अंतर्गत फरेंदा क्षेत्र के एक विद्यालय से परीक्षा का पेपर चोरी होने पर प्रधानाचार्य ने युवक के खिलाफ फरेंदा थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले में मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाते हुये अर्थदण्ड भी लगाया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य सभापति चौबे, मथुरा नगर थाना फरेंदा की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा संख्या 317/2002 धारा 317 के तहत केस पंजीकृत किया था।

इस मामले में जे एम फरेंदा ने अभियुक्त संतोष कुमार पांडेय पुत्र स्व. रामदास पांडेय निवासी औरातार थाना निचलौल को जेल में बितायी गई अवधि व एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 2 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने की दशा में इसे 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *