शहर की स्वच्छता हेतु दी गई, अधिकारियों और कर्मचारियों को अहम जिम्मेदारी

UP / Uttarakhand

(देहरादून)08मार्च,2025.

स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक के लिए अब निगमों के आयुक्त, नगर पालिका-पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों और कर्मचारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सर्वेक्षण में जिस निकाय की रैंक जितनी अच्छी होगी, उस अफसर की चरित्र पंजिका भी उतनी वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) भी होगी।

देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 इस बार सफाई की यह परीक्षा रि-साईकिल, रि-यूज, रि-ड्यूज (आरआरआर) थीम पर हो रही है। ट्रिपल आर में शहर के हर घर से कचरा एकत्र करके उसका संपूर्ण निस्तारण करने, कचरे को उपयोगी बनाने पर जोर दिया गया है। इस बार कॉलोनियों में बैकलेन यानी घरों के पीछे वाली गलियों में सफाई नहीं हुई तो नंबर कट सकते हैं। सर्वेक्षण में हर साल कई निकाय बेहद उदासीन रहते हैं।

उत्तराखंड की शहरी विकास निदेशक ने निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति प्रोत्साहित करने, निकायों में स्वच्छता तंत्र को मजबूत करने के लिए नई तरकीब निकाली है। उन्होंने सभी नगर निगमों के नगर आयुक्त, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की एसीआर को इससे जोड़ दिया है। जिस निकाय की स्वच्छता रैंकिंग जितनी अच्छी होगी, उतना ही उस निकाय के आयुक्त या अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों को अपनी सीआर में लाभ मिलेगा। इससे उनकी पदोन्नति की राह आसान हो जाएगी।

पिछले साल केवल देहरादून था शीर्ष-100 में:

पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य के निकायों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। देहरादून नगर निगम इकलौता था जो कि 68वीं रैंक के साथ देश के शीर्ष -100 निकायों में शामिल था। इसके बाद नगर निगम हरिद्वार की रैंक 176, रुड़की की 180, हल्द्वानी की 211, ऋषिकेश की 304, कोटद्वार की 305, काशीपुर की 348 और रुद्रपुर की 417वीं रैंक थी।

स्वच्छता सर्वेक्षण गतिमान है। निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों की सीआर को इसलिए सर्वेक्षण के दायरे में लाया गया है ताकि वे और मेहनत से काम करें। उनके निकाय की स्वच्छता रैंकिंग जितनी अच्छी होगी, उसी हिसाब से सीआर में एंट्री होगी। -नितिका खंडेलवाल, निदेशक,शहरी विकास(साभार एजेंसी)
[08/03, 1:42 pm] Dr Ashok Mishra Ji Msme: पहली बार काशी में होंगे पैरा पाइथियन गेम्स,जुटेंगे 93 देशों के खिलाड़ी

(वाराणसी UP)08मार्च,2025.

पैरा पाइथियन खेल पहली बार वाराणसी में खेले जाएंगे। एक से तीन दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में 93 देशों के खिलाड़ी खेलेंगे। यह प्रतियोगिता चार प्रमुख स्टेडियम और सात स्कूलों के खेल मैदानों पर होगी। यह जानकारी आयोजन से संबंधित दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. उत्तम ओझा ने दी।

उन्होंने बताया कि आयोजन से संबंधित तैयारियां शुरू हो गई हैं। खेल मैदानों की सूची तैयार कर आयोजन समिति को भेजी जा चुकी है। जानकारी जिला प्रशासन को भी दे दी गई है। इस प्रतियोगिता में 93 देशों के महिला-पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इस खेल की शुरुआत प्राचीन ग्रीस में ओलंपिक खेलों के साथ हुई थी, जहां कला, संस्कृति और पारंपरिक खेलों को इसमें शामिल किया गया था। 2023 में ग्रीस में पहले पैरा पाइथियन खेलों में 22 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

इस बार 93 देशों के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने आएंगे। यह खेल उत्सव दिव्यांग खिलाड़ियों और कलाकारों को ऐतिहासिक मंच प्रदान करेगा।इस आयोजन को इंटरनेशनल डेल्फिक काउंसिल (रूस) और इक्यूमेनिकल डेल्फिक यूनियन (ग्रीस) का समर्थन मिला है।

आयोजन समिति में पैरा गेम्स पाइथियन काउंसिल ऑफ इंडिया के महासचिव महेंद्र सिंह और दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के राज्य सलाहकार बोर्ड में सदस्य डॉ. संजय चौरसिया शामिल हैं(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *