गोरखपुर एयरपोर्ट से अब मुंबई के लिए तीन फ्लाइट

UP / Uttarakhand

(गोरखपुर UP) 28मार्च,2025.

गोरखपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने बृहस्पतिवार को उड़ानों की नई समय सारिणी जारी की। 30 मार्च से 25 अक्तूबर तक यह लागू रहेगी। इसके साथ ही अकासा एयरलाइंस मुंबई के लिए एक नई उड़ान शुरू करने जा रहा है। अकासा की फ्लाइट प्रतिदिन एयरपोर्ट से दिन में 11:15 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। नई उड़ान शुरू होते ही अब एयरपोर्ट पर 26 फ्लाइटाें का आवागमन होगा। इसके साथ ही अब मुंबई के लिए तीन फ्लाइट हो जाएंगी।

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, हर फ्लाइट के बीच आधे घंटे का अंतर रखा गया है। 30 मार्च से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट सुबह 10:10 बजे उड़ान भरेगी। इसी तरह इंडिगो की हैदराबाद वाली फ्लाइट दोपहर 01:50, अकासा की बंगलूरू 02:05, इंडिगो की दिल्ली अपराह्न 03:50, स्पाइस जेट की दिल्ली शाम 04:10, इंडिगो की बंगलूरू 04:55, इंडिगो की कोलकाता 05:05, इंडिगो की मुंबई 05:55, स्पाइसजेट की मुंबई 06:40 बजे, अकासा की बंगलूरू 07:25 बजे, अलायंस एयर की दिल्ली 07:30 और स्पाइस जेट की दिल्ली की उड़ान रात आठ बजे से होगी (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *