द्वितीय केदार “मद्महेश्वर” और तृतीय केदार “तुंगनाथ” मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी तय

(रूद्रप्रयाग )13 अप्रैल,2024. द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय कपाट तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। मई महीने में ही दोनों धामों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दिन खुलेंगे मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कू में विशेष पूजा-अर्चना […]

Continue Reading

नौसेना अलंकरण समारोह 2024 का पूर्वावलोकन

उच्च कोटि की वीरता, नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धि और विशिष्ट सेवा का प्रदर्शन करने वाले नौसेना कर्मियों को सम्मानित करने के लिए 14 अप्रैल 2024 को आईएनएस हंसा, गोवा, में नौसेना अलंकरण समारोह 2024 आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में भारत की माननीया राष्ट्रपति की ओर से, नौसेना स्टाफ के प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री ने लू संबंधी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी गर्मी के मौसम की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री को आगामी महीनों में गर्म मौसम (अप्रैल से जून) के पूर्वानुमान सहित अप्रैल से जून, 2024 की अवधि के दौरान देश के अधिकांश हिस्सो में विशेष रूप से मध्य भारत और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में […]

Continue Reading

उत्तराखंड के राज्यपाल  से सीडीएस  जनरल अनिल चौहान ने मुलाकात की

आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से  राजभवन में सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल अनिल चौहान ने मुलाकात की। राज्यपाल ने सीडीएस से उत्तराखण्ड में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों हेतु ईसीएचएस और सीएसडी सुविधाओं के विस्तार किए जाने सहित राज्य में सैन्य कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। […]

Continue Reading

बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज

(देहरादून) 12अप्रैल,2024.उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की अपडेट दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलेगी। पांच जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी, […]

Continue Reading

IPL में इकाना स्टेडियम में दिल्ली से भिड़ेगा लखनऊ

(लखनऊ )12अप्रैल,2024. आज के तीसरे मुकाबले में दिल्ली और लखनऊ के मध्य मैच आयोजित है।शाम 7:30 शुरू होगा मुकाबला। लगातार चौथी जीत की तलाश में उतरेगी एलएसजी। क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह पूरे प्रदेश से मैच देखने पहुंच रहे हैं लोग । लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था।

Continue Reading

करमहा में आग ने बरसाया कहर,जलती फसल देख छलके किसानो के आंसू

( महराजगंज,UP)11अप्रैल,2024.आजकल चल रही पछुआ हवाओं व बढते तपन के बीच आग की घटनाएं लगातार बढती जा रही हैं। महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के सियरहीभार, गोपाला ,बागापार व बृजमनगंज के सोनचिरैया आदि गांवो में आग के कहर से किसान सहम गये।गुरुवार को सदर तहसील क्षेत्र के करमहा दक्षिण सीवान में आग फसलों पर […]

Continue Reading

देश भर में “ईद” मनाई गई

(नई दिल्ली)भारत में आज यानी गुरुवार 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया. ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है. रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है. जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के हिस्से को छोड़कर भारत में […]

Continue Reading

केंद्र ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दलहनों के साप्ताहिक स्टॉक घोषणा को लागू करने का निर्देश दिया

केंद्र ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी स्टॉकहोल्डिंग संस्थाओं द्वारा दलहनों के साप्ताहिक स्टॉक घोषणा को लागू करने और उनके द्वारा घोषित स्टॉक को सत्यापित करने का निर्देश दिया। प्रमुख बंदरगाहों और दाल उद्योग केंद्रों में स्थित गोदामों में स्टॉक को समय-समय पर सत्यापित किया जाना चाहिए और स्टॉक घोषणा पोर्टल पर गलत जानकारी देने वाली स्टॉकहोल्डिंग संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उपभोक्ता कार्य विभाग की सचिव श्रीमती निधि खरे ने आज विभिन्न राज्यों के उपभोक्ता कार्य, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभागों के प्रधान सचिवों और सचिवों के साथ एक बैठक की। यह बैठक स्टॉकहोल्डिंग संस्थाओं द्वारा दलहनों के स्टॉक संबंधी घोषणा को लागू करने के लिए सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 5 अप्रैल, 2024 के निर्देश के अनुकरण के तौर पर आयोजित की गई। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जमाखोरी और बाजार में हेरफेर को रोकने के लिए दलहनों के संबंध में स्टॉक की स्थिति और मूल्य के रुझान पर बढ़ी हुई सतर्कता की आवश्यकता से अवगत कराया गया। उन्होंने आयात और स्टॉक संबंधी घोषणा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दाल आयातक संघों और दाल उद्योग के अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की। प्रतिभागियों ने सामान्य रूप से दाल उद्योग और विशेष रूप से आयात पर अपने विचार और इनपुट साझा किए। आयातकों और उद्योग जगत की हस्तियों को साप्ताहिक आधार पर आयातित पीली मटर सहित दालों के अपने स्टॉक की घोषणा करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में, उपभोक्ता कार्य विभाग ने येलो पीज़ और बिग चेन रिटेलर को एक इकाई के रूप में शामिल करने के लिए स्टॉक घोषणा पोर्टल https://fcainfoweb.nic.in/psp/ को नया रूप दिया है, जो 15 अप्रैल, 2024 से चालू हो जाएगा। पांच प्रमुख दालों, अरहर, उड़द, चना, मसूर और मूंग के अलावा, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को आयातित पीली मटर के संबंध में स्टॉक की स्थिति की निगरानी करने के लिए कहा गया है। दालों की समग्र उपलब्धता बढ़ाने के लिए 8 दिसंबर, 2023 से 30 जून, 2024 तक की अवधि के लिए पीली मटर के आयात की अनुमति दी गई है। श्रीमती खरे ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि आयातित पीली मटर बाजार में निरंतर उपलब्ध रहे। इसी तरह, बाजार में सुचारू और निरंतर रिलीज के लिए आयातकों के पास तुअर, उड़द और मसूर के स्टॉक की निगरानी की जानी है।

Continue Reading

पीएम मोदी ने ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित किया

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर भारी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी की जनसभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे और मोदी मोदी के नारे लगे। एक तरफ पीएम मोदी ने उत्तराखंड वासियों को अपना बताया और दूसरी तरफ विपक्ष पर सीधा निशाना साधा। बता दें कि प्रधानमंत्री […]

Continue Reading