(लखनऊ,UP)15मई,2026
उत्तर प्रदेश सरकार ने देररात 84 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करके बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नियुक्ति विभाग के सचिव एम देवराज ने तबादला आदेश जारी किए। जारी सूची के अनुसार, आलोक कुमार वर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर, प्रियंका सिंह को कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ, अतुल कुमार प्रथम को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नागरिक उद्यान निदेशालय व संयुक्त सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण, श्रद्धा शांडिलयायन को परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड लखनऊ, प्रदीप वर्मा अपर जिलाधिकारी प्रशासन लखनऊ, सौरभ दुबे मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच।
उपसंचालक चकबंदी बहराइच, शुभी काकन उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ, दीपेंद्र प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ तथा सचिव प्रबंध समिति उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज समिति, डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय उपनिदेशक प्रशासन खेल निदेशालय, सविता अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्टेट एजेंसी कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज, सहदेव कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रायबरेली, महेश कुमार कैथल उपनिदेशक पर्यटन निदेशालय, यादव भूमिका राजबहादुर प्रबंध प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाई गई हैं।(साभार एजेंसी)
