शीघ्र ही नेवी को मिलेंगे दो वॉरशिप

(नई दिल्ली)31दिसंबर,2025. नए साल की शुरूआत में इंडियन नेवी को दो नए वॉरशिप तारागिरी और अंजदीप मिल जाएंगे। तारागिरी नीलगिरी क्लास का फ्रिगेट और अंजदीप शैलो वॉटर क्राफ्ट है। ये दोनों ही वॉरशिप जनवरी में नेवी में कमिशन हो सकते हैं। तारागिरी नीलगिरी क्लास का चौथा फ्रिगेट होगा। नेवी को ऐसे 7 फ्रिगेट मिलने हैं। […]

Continue Reading

सन् 2025 में सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं

(नई दिल्ली)30दिसंबर,2025. साल 2025 केंद्र सरकार की कई अहम योजनाओं के लिए याद किया जाएगा। रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास को ध्यान में रखते हुए इस साल सरकार ने कई शानदार योजनाओं शुरू किया। इन योजनाओं का उद्देश्य न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करना था, बल्कि निजी क्षेत्र में हायरिंग के लिए […]

Continue Reading

इंजन-रहित जहाज ‘कौण्डिन्य’,ओमान रवाना

(नई दिल्ली)30दिसंबर,2025. नौसेना का इंजन रहित पारंपरिक समुद्री जहाज आईएनएसवी कौण्डिन्य सोमवार को अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पोरबंदर से ओमान के मस्कट के लिए रवाना हुआ। ओमान रवाना हुआ जहाज आईएनएसवी कौंडिन्य पारंपरिक सिलाई विधि का इस्तेमाल करके बनाया गया है। यह पांचवीं शताब्दी के एक जहाज की तर्ज पर बनाया गया है और […]

Continue Reading

राष्ट्रपति ने पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा की

(नई दिल्ली)29दिसंबर,2025. भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पश्चिमी तट पर पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा की। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ थे। उन्होंने कर्नाटक के कारवार नौसेना बंदरगाह पर पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा की। दो घंटे से अधिक के इस भ्रमण के दौरान उन्होंने पनडुब्बी के […]

Continue Reading

सीमा शुल्क” विषयक समिति की बैठक आहूत

(नई दिल्ली)29दिसंबर,2025. दिल्ली सीमा शुल्क विभाग द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के कल्पना चावला सम्मेलन कक्ष में दिल्ली जोन के मुख्य सीमा शुल्क आयुक्त की अध्यक्षता में सीमा शुल्क मंजूरी सुविधा समिति (सीसीएफसी) की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में एफएसएसएआई, प्लांट क्वारंटाइन और ड्रग कंट्रोलर सहित सहयोगी सरकारी एजेंसियों के […]

Continue Reading

भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र वितरित किए गए

(नई दिल्ली)29दिसंबर,2025. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अहमदाबाद,गुजरात में नवा वणझर गाँव के 205 परिवारों को भूमि आवंटन के प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि […]

Continue Reading

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

(नई दिल्ली)29दिसंबर,2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 26 से 28 दिसंबर, 2025 तक दिल्ली के पूसा में आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने और विकसित भारत के विज़न को […]

Continue Reading

“आतंकवाद निरोधी सम्मेलन” का आयोजन

(नई दिल्ली)27दिसंबर,2025. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘आतंकवाद निरोधी सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। दो दिवसीय सम्मेलन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। गृह मंत्री ने NIA द्वारा अपडेट किए गए अपराध मैनुअल, हथियार ई-डेटाबेस और संगठित अपराध […]

Continue Reading

राष्ट्रपति मुर्मू,पनडुब्बी में करेंगी समुद्री यात्रा

(नई दिल्ली)27दिसंबर,2025. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार, 27 दिसंबर से गोवा, कर्नाटक और झारखंड के अपने चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगी।राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति 27 दिसंबर की शाम को सबसे पहले गोवा के लिए प्रस्थान करेंगी। इस दौरे का मुख्य आकर्षण 28 दिसंबर को उनकी समुद्री यात्रा होगी, […]

Continue Reading

राष्ट्रपति ने “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार” प्रदान किए

(नई दिल्ली)27दिसंबर,2025. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान किए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्राप्त करने वाले सभी बच्‍चों […]

Continue Reading