(लखनऊ,UP)04अक्टूबर,2026.
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश की सामरिक क्षमताओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले आयोजनों को नई पहचान मिल रही है। इसी क्रम में वाराणसी के नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर, 2026 तक प्रस्तावित भव्य एयर शो की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने लखनऊ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट और प्रशिक्षित पुलिस बल की तैनाती की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने नमो घाट सहित काशी के प्रमुख घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जल एवं थल मार्ग से आवागमन, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता और आपातकालीन व्यवस्थाओं की एकीकृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय वायुसेना, वाराणसी जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी की जाएं। सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारियों के लिए मॉकड्रिल भी कराई जाए।
