महराजगंज जिला कारागार में मनाया गया छठ पर्व

(महराजगंज UP) महराजगंज जिला कारागार में बंद महिला बंदियों ने विधि–विधान के साथ छठ पूजन किया। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि कारागार में बंद कुल 12 महिला बंदियों द्वारा छठ पूजन की इच्छा व्यक्त की गई थी। जेल प्रशासन ने उनकी आस्था का सम्मान करते हुए उनके लिए जेल मैनुअल का पालन करते […]

Continue Reading

गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में जीता चुनाव

(गाजियाबाद UP)07नवम्बर,2024. अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आ गए हैं, जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की. हालांकि चुनाव के बाद भारत के गाजियाबाद में भी खुशी की लहर दौड़ गई. दरअसल यहां संजय नगर की सबा हैदर ने अमेरिका में ड्यूपेज काउंटी बोर्ड के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी […]

Continue Reading

“गोरखपुर कैंट” अब सेटेलाइट स्टेशन,अब यहां से चलेगी नरकटियागंज पैसेंजर

(गोरखपुर UP)07नवम्बर,2024. गोरखपुर कैंट (छावनी) स्टेशन,अब सेटेलाइट स्टेशन बन चुका है। यहां से छपरा, वाराणसी और नरकटियागंज रूट की पैसेंजर ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव है। उम्मीद है कि जल्दी ही इस स्टेशन से गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर को चलाया जाएगा। इस सेटेलाइट स्टेशन के शुरू होने से गोरखपुर स्टेशन का भार कम होगा। सेटेलाइट स्टेशन के […]

Continue Reading

बड़ा इमामबाड़ा में आपत्तिजनक रील बनाई तो होगी कार्रवाई

(लखनऊ UP)07नवम्बर,2024. इन दिनों हर पर्यटन स्थल पर रील बनाने का चलन चल रहा है। लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में भी ऐसे दृश्य देखने को मिल जाते रहे हैं। अब ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। बड़ा इमामबाड़ा में आपत्तिजनक रील या वीडियो बनाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने […]

Continue Reading

गंगा घाट पर होगा लेजर शो और फायर शो,अधिकारियों ने परखीं कार्यक्रम की तैयारियां

(वाराणसी UP)07नवम्बर,2024.वाराणसी में गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान अधिकारियों ने 12 से 14 नवंबर तक गंगा महोत्सव के होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां परखीं। डीएम ने कहा कि घाटों की समुचित सफाई व्यवस्था के साथ ही प्रकाश व्यवस्था की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित कराई […]

Continue Reading

सीवर की समस्या का होगा समाधान,गंगा पार 96.60 करोड़ से बनेगा एसटीपी

(वाराणसी UP)07नवम्बर,2024. वाराणसी में सीवर की समस्या के समाधान के लिए गंगा पार 96.60 करोड़ से एसटीपी बनेगा। 26.9 किमी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे 4157 भवन स्वामियों के सीवर कनेक्शन जुड़ जाएंगे। गंगा पार भी एसटीपी के निर्माण से नदी में गिरने वाले सीवर का समाधान होगा। छह एमएलडी सीवर गंगा पार से […]

Continue Reading

छठ पूजा पर बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश,राजस्व वसूली को लेकर अभियंताओं को चेतावनी

(लखनऊ UP)06नवम्बर,2024. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने राजस्व वसूलनी में पिछड़ने वाले अभियंताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया है कि ऐसे अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू करें। बिजनेस प्लान के कार्यों को एग्रीमेंट के तहत 12 नवंबर तक पूरा नहीं होने पर निलंबित करने […]

Continue Reading

उ.प्र.मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, बोले-छठ पर रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,नदियों-तालाबों का पानी स्वच्छ हो

(लखनऊ UP)06नवंबर,2024. उत्तर प्रदेश के सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को छठ, पराली और धान खरीद के बारे में निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि छठ पूजा के दौरान नदियों व तालाबों आदि का जल स्वच्छ हो। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को छठ पूजा, […]

Continue Reading

छठ पूजा में गंगा में 45 मोटरबोट करेगी गश्त,800 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

(वाराणसी UP)06नवंबर,2024. वाराणसी में महापर्व डाला छठ को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं, जिला प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हो गया है। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने आए भक्तों का खास ख्याल रखा जाएगा। छठ के मद्देनजर सात नवंबर की शाम और आठ नवंबर की सुबह सामने घाट से लेकर […]

Continue Reading

पर्यटन सत्र की तैयारी पूरी,खुल रहे हैं अमानगढ़ के द्वार

(बिजनौर UP)06नवम्बर,2024. अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। जहां केहरीपुर वन चौकी और बुकिंग सेंटर इस बार बदले रंग-रूप में नजर आएगा। वहीं केहरीपुर में पर्यटकों को देशी अंदाज में बना कैफेटेरिया, बच्चों के खेलने के लिए मिनी पार्क भी मिलेगा। इसके अलावा रास्तों को तो बेहतर किया […]

Continue Reading