बीते साल हुई शराब की रिकॉर्ड बिक्री

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)06मई,2026

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शी कर व्यवस्था, निवेश अनुकूल वातावरण और प्रभावी प्रशासनिक मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप राजस्व संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल में प्रमुख राजस्व मदों में 20621.24 करोड़ रुपये मिले। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के अप्रैल में 18204.82 करोड़ रुपये आए थे। इस प्रकार 2416.42 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिला। इसमें सबसे तेज वृद्धि आबकारी विभाग की रही, जिसने लक्ष्य के मुकाबले 101 फीसदी से भी ज्यादा राजस्व अर्जित किया(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *