(लखनऊ,UP)05अगस्त,2026.
उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा की व्यवस्था की है।
उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में इस व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) को भुगतान के मद में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा यह सुविधा मिलने से प्रदेश की लाखों वरिष्ठ महिलाओं को धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए यात्रा करने में आर्थिक राहत मिलेगी। उनके सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।(साभार एजेंसी)
