करमहा में आग ने बरसाया कहर,जलती फसल देख छलके किसानो के आंसू

( महराजगंज,UP)11अप्रैल,2024.आजकल चल रही पछुआ हवाओं व बढते तपन के बीच आग की घटनाएं लगातार बढती जा रही हैं। महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के सियरहीभार, गोपाला ,बागापार व बृजमनगंज के सोनचिरैया आदि गांवो में आग के कहर से किसान सहम गये।गुरुवार को सदर तहसील क्षेत्र के करमहा दक्षिण सीवान में आग फसलों पर […]

Continue Reading

देश भर में “ईद” मनाई गई

(नई दिल्ली)भारत में आज यानी गुरुवार 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया. ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है. रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है. जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के हिस्से को छोड़कर भारत में […]

Continue Reading

केंद्र ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दलहनों के साप्ताहिक स्टॉक घोषणा को लागू करने का निर्देश दिया

केंद्र ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी स्टॉकहोल्डिंग संस्थाओं द्वारा दलहनों के साप्ताहिक स्टॉक घोषणा को लागू करने और उनके द्वारा घोषित स्टॉक को सत्यापित करने का निर्देश दिया। प्रमुख बंदरगाहों और दाल उद्योग केंद्रों में स्थित गोदामों में स्टॉक को समय-समय पर सत्यापित किया जाना चाहिए और स्टॉक घोषणा पोर्टल पर गलत जानकारी देने वाली स्टॉकहोल्डिंग संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उपभोक्ता कार्य विभाग की सचिव श्रीमती निधि खरे ने आज विभिन्न राज्यों के उपभोक्ता कार्य, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभागों के प्रधान सचिवों और सचिवों के साथ एक बैठक की। यह बैठक स्टॉकहोल्डिंग संस्थाओं द्वारा दलहनों के स्टॉक संबंधी घोषणा को लागू करने के लिए सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 5 अप्रैल, 2024 के निर्देश के अनुकरण के तौर पर आयोजित की गई। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जमाखोरी और बाजार में हेरफेर को रोकने के लिए दलहनों के संबंध में स्टॉक की स्थिति और मूल्य के रुझान पर बढ़ी हुई सतर्कता की आवश्यकता से अवगत कराया गया। उन्होंने आयात और स्टॉक संबंधी घोषणा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दाल आयातक संघों और दाल उद्योग के अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की। प्रतिभागियों ने सामान्य रूप से दाल उद्योग और विशेष रूप से आयात पर अपने विचार और इनपुट साझा किए। आयातकों और उद्योग जगत की हस्तियों को साप्ताहिक आधार पर आयातित पीली मटर सहित दालों के अपने स्टॉक की घोषणा करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में, उपभोक्ता कार्य विभाग ने येलो पीज़ और बिग चेन रिटेलर को एक इकाई के रूप में शामिल करने के लिए स्टॉक घोषणा पोर्टल https://fcainfoweb.nic.in/psp/ को नया रूप दिया है, जो 15 अप्रैल, 2024 से चालू हो जाएगा। पांच प्रमुख दालों, अरहर, उड़द, चना, मसूर और मूंग के अलावा, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को आयातित पीली मटर के संबंध में स्टॉक की स्थिति की निगरानी करने के लिए कहा गया है। दालों की समग्र उपलब्धता बढ़ाने के लिए 8 दिसंबर, 2023 से 30 जून, 2024 तक की अवधि के लिए पीली मटर के आयात की अनुमति दी गई है। श्रीमती खरे ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि आयातित पीली मटर बाजार में निरंतर उपलब्ध रहे। इसी तरह, बाजार में सुचारू और निरंतर रिलीज के लिए आयातकों के पास तुअर, उड़द और मसूर के स्टॉक की निगरानी की जानी है।

Continue Reading

पीएम मोदी ने ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित किया

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर भारी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी की जनसभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे और मोदी मोदी के नारे लगे। एक तरफ पीएम मोदी ने उत्तराखंड वासियों को अपना बताया और दूसरी तरफ विपक्ष पर सीधा निशाना साधा। बता दें कि प्रधानमंत्री […]

Continue Reading

दो दिवसीय  होम्योपैथी संगोष्ठी का समापन

दुनिया भर में होम्योपैथी की प्रभावकारिता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए वैश्विक सहयोग के आह्वान के साथ होम्योपैथी संगोष्ठी आज नई दिल्ली में संपन्न हुई। दो दिवसीय कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में होम्योपैथी और आयुष के क्षेत्र में सात पद्म पुरस्कार विजेताओं ने हिस्सा लिया। होम्योपैथी संगोष्ठी में 6,000 […]

Continue Reading

लोकसभा 2024 के तीसरे चरण के लिए राजपत्र अधिसूचना 12 अप्रैल, 2024 को जारी की जाएगी

आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन कल से शुरू होगा। इस चरण में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 94 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (पीसी) में चुनावों के लिए राजपत्र अधिसूचना कल यानी 12.04.2024 को जारी की जाएगी। मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (एसटी) संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान के लिए अलग से अधिसूचना भी […]

Continue Reading

राष्ट्रपति ने विश्व होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी संगोष्ठी का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर आज (10 अप्रैल, 2024) नई दिल्ली में केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय होम्योपैथी संगोष्ठी का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथी को अनेक देशों में एक सरल और सुलभ उपचार पद्धति के रूप में अपनाया गया है। पूरे विश्‍व […]

Continue Reading

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 : 10 मई को दोपहर को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

(गोपेश्वर /रूद्रप्रयाग/उत्तरकाशी),10अप्रैल,2024.चारधाम यात्रा वर्ष 2024 के लिए श्री गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अपराह्न 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त पर खुलेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने आज शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा ( मुखीमठ) में कपाटोद्वान का मुहूर्त तय किया। उल्लेखनीय है कि श्री […]

Continue Reading

उत्तर प्रदेश में ईद की नमाज को सफल संपन्न करने के लिए प्रशासन/ पुलिस तैयार

(लखनऊ)‌ 10अप्रैल,2024. पुलिस व प्रशासन के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी में कुल 37018 ईदगाह व मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी। समस्त परंपरागत कार्यक्रमों को सूचीबद्ध किया गया है। ईद उल फितर के दृष्टिगत 2912 संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन जगहों पर सेक्टर स्कीम को लागू […]

Continue Reading

डीएम ने ट्रांसजेंडर समुदाय के मतदाताओं के साथ बैठक की,शत प्रतिशत मतदान करने कि अपील की

( महराजगंज,UP)10अप्रैल,2024. लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं वहीं प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर अलग-अलग तरीके से मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है ,आज इसी के तहत महाराजगंज जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने थर्ड जेंडर और बीएलओ के […]

Continue Reading