5 फरवरी को महाकुंभ में स्नान करेंगे पीएम मोदी,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी लगाएंगे डुबकी

(लखनऊ UP)24जनवरी,2025. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 5 फरवरी को महाकुंभ में स्नान करेंगे। उनका कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसी दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही पार्टी के कई नेता व पदाधिकारी भी स्नान करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय […]

Continue Reading

लखनऊ में 1000 करोड़ रुपये से एआई हब बनाएगी सिफी, विश्व आर्थिक मंच पर यूपी को मिले कई प्रस्ताव

(लखनऊ UP)24जनवरी,2025. दावोस में विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन में उत्तर प्रदेश ने वैश्विक व राष्ट्रीय कंपनियों के साथ कई महत्वपूर्ण समझौते किए हैं। लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज प्रदेश में 300 मेगावाट का सोलर प्लांट और रूफटॉप विंड एनर्जी टर्बाइन स्थापित करने के लिए 1200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सिफी टेक्नोलॉजीज लखनऊ के चकगजरिया क्षेत्र में […]

Continue Reading

लखनऊ से होने लगेगी पान मसाला व लोहा इकाइयों की निगरानी

(लखनऊ UP)24जनवरी,2025. कानपुर में एसजीएसटी विभाग ने पान मसाला और लोहा इकाइयों की ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे (एएनपीआर) से निगरानी शुरू कर दी है। इकाइयों के बाहर से अफसरों की गाड़ियां हट गई। कमांड सेंटर से इकाइयों में वाहनों की आवाजाही की निगरानी की जा रही है। हालांकि, इकाइयों में पूर्व की तरह ही […]

Continue Reading

महाकुंभ में अब तक लगभग दस करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

(प्रयागराज UP)24जनवरी,2025. महाकुंभ में दस दिनों में अब तक करीब 10 करोड़ ( 9.73) करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाकुंभ का स्नान 13 जनवरी पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ है। दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर साढ़े तीन करोड़ से अधिक भक्तों […]

Continue Reading

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने मोदी-योगी से दक्षिणा में मांगा सनातन बोर्ड,धर्म संसद में उठेगा मुद्दा

(प्रयागराज UP)24जनवरी,2025. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सनातन बोर्ड के गठन की मांग तेज कर दी है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि वह महाकुंभ में दक्षिणा के रूप में पीएम मोदी और सीएम योगी से सनातन बोर्ड लेंगे। पुरी ने प्रयागराज धर्म संसद को लेकर भी अपनी बात रखी। इसके आयोजन […]

Continue Reading

राजकीय पॉलीटेक्निक के दीक्षांत समारोह में 45 मेधावियों को मिला ज्ञान का प्रमाणपत्र

(लखनऊ UP)24जनवरी,2025.राजकीय पॉलिटेक्निक का शुक्रवार को चौथा दीक्षांत समारोह का आयोजित हुआ। इस दौरान अलग-अलग विभाग के 45 मेधावी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद के महानिदेशक अविनाश कृष्ण सिंह ने कहां कि यहां से उपाधि लेने वाले विद्यार्थियों के कंधों पर अब भविष्य को उज्जवल बनाने की जिम्मेदारी […]

Continue Reading

यूपी दिवस पर छह लोग ‘यूपी गौरव सम्मान’ से होंगे सम्मानित, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी रहेंगे मौजूद

(लखनऊ UP)23जनवरी,2025. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लोक भवन में प्रेसवार्ता की। उसमें उन्होंने बताया कि यूपी दिवस 24 जनवरी से 26 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों, प्रदर्शनी आदि का आयोजन विभाग की तरफ से भी किया जा रहा है। अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम […]

Continue Reading

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने शक्ति भवन पर किया प्रदर्शन

(लखनऊ UP) 23जनवरी,2025. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने शक्ति भवन पर प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारी कार्यालय छोड़कर नीचे आ गए। वहां पर हाथ में तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने निजीकरण का जमकर विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल […]

Continue Reading

मौसम ने अचानक लिया यू-टर्न,घने कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन,बारिश का अलर्ट

(लखनऊ UP)23जनवरी,2025. यूपी की राजधानी लखनऊ सहित अवध क्षेत्र में मौसम ने गुरुवार को अचानक यू-टर्न लिया। दो दिन धूप खिलने से पारा उछला, जो गुरुवार सुबह घने कोहरे और ठंड के साथ एकदम से बढ़ गया। इससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई। वाहन गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए लाइट जलाकर रेंगते हुए दिखे। […]

Continue Reading

यूपी को दो नए एक्सप्रेस वे की सौगात,विंध्य एक्सप्रेस वे के साथ बनेगा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे

(लखनऊ UP) 23जनवरी,2025. तीर्थराज प्रयाग में 144 वर्ष बाद महाकुंभ के शुभ संयोग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को दो नए एक्सप्रेस वे की सौगात देने की घोषणा की। पहला एक्सप्रेस वे 320 किलोमीटर लंबा होगा, जो प्रयागराज को सोनभद्र से जोड़ेगा। दूसरा 100 किमी लंबा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे होगा, जो चंदौली से गाजीपुर […]

Continue Reading