उ प्र सरकार का शिक्षकों को तोहफा,गंभीर रोग होने पर मिलेगी एक लाख की मदद;बेटी की शादी पर भी मिलेंगे पैसे

(लखनऊ UP)04मार्च,2025. उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को राष्ट्रीय अध्यापक कल्याण प्रतिष्ठान कोष की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि में संशोधन किया गया है। इसके तहत मृत शिक्षकों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक अनुदान राशि दस हजार से बढ़ाकर एक लाख और गंभीर रोग से ग्रस्त शिक्षक को […]

Continue Reading

19 मार्च से श्री झंडे जी मेला, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

(देहरादून)04मार्च,2025. राजधानी देहरादून में आस्था का केंद्र श्री दरबार साहिब में 19 मार्च से श्री झंडे जी का मेला शुरू होने जा रहा है। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। श्री झंडे जी का मेला 19 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा।16 मार्च को श्री दरबार साहिब में ध्वजदंड लाया जाएगा। […]

Continue Reading

भक्तों ने किए बाबा के आभासी दर्शन,11 क्विंटल गुलाब से हुआ साधुओं का स्वागत

(वाराणसी UP)04मार्च,2025. श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाकुंभ के पलट प्रवाह ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने जहां बाबा के झांकी दर्शन किए। वहीं, 61559 श्रद्धालुओं ने दो महीने में बाबा विश्वनाथ की चार पहर की आरती के साथ आभासी दर्शन किए। दुर्लभ दर्शन केंद्र पर 50993 और दिव्य […]

Continue Reading

प्रदेश में चलेंगी पछुआ हवाएं,कई जिलों में बढ़ा तापमान

(लखनऊ UP) 04मार्च,2025. उत्तर प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को दिन भर 35 से 40 किमी तेज रफ्तार से रूखी उत्तरी पछुआ हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पछुआ हवाओं में और तेजी देखने को मिलेगी। इनकी रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक जाने के आसार हैं। हवाओं की रफ्तार थमने के […]

Continue Reading

हीरक जयंती समारोह में शामिल हुई राज्यपाल, गोरखपुर विश्वविद्यालय के विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

(गोरखपुर UP) 03मार्च,2025. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को हीरक जयंती समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल रहीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही 167 किमी. की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल ने सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का भी शुभारंभ किया। सुबह 10:45 […]

Continue Reading

बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब, निजी स्कूलों की शुल्क प्रतिपूर्ति में वृद्धि का कोई विचार नहीं

(लखनऊ UP) 03मार्च,2025. यूपी विधानसभा का बजट सत्र जारी है। सोमवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई जिसमें सत्ता पक्ष के नेताओं ने विपक्ष के उठाए गए सवालों के जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आरटीई में निजी स्कूलों की शुल्क प्रतिपूर्ति में […]

Continue Reading

उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

(देहरादून )03मार्च,2025. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सचिवालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए : 01-जनपद उधमसिंहनगर स्थित प्राग फार्म की लगभग 1354 एकड़ भूमि को ग्रीन फील्ड टाउनशिप विकसित किये जाने हेतु सिडकुल को हस्तान्तरित किये जाने के सम्बन्ध में […]

Continue Reading

यूपी के 5 शहरों को अमूर्त विरासत व रचनात्मक शहरों के तौर पर यूनेस्को की मान्यता दिलाएगी योगी सरकार

(लखनऊ UP)03मार्च,2025. उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और इसे वैश्विक पटल पर मान्यता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार प्रदेश के 5 शहरों व बुंदेलखंड की लोककला के संरक्षण की दिशा में बड़ा प्रयास करने जा रही है। सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने कन्नौज के इत्र, […]

Continue Reading

अयोध्या में राममय दिखे रूसी श्रद्धालु,रामलला के किए दर्शन

(अयोध्या UP)03मार्च,2025. रामनगरी अयोध्या पहुंचे रूसी मेहमान पूरी तरह राममय दिखे। इन विदेशी मेहमानों ने सबसे पहले प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही कई धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। इसके बाद 33 रूसी श्रद्धालुओं का दल चित्रकूट पहुंचा। वहां परिक्रमा करने के साथ ही दर्शन-पूजन किया। चित्रकूट […]

Continue Reading

थोक विक्रेता एवं वितरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी,लाखों का पान मसाला सीज

(अयोध्या UP)03मार्च,2025. यूपी के अयोध्या में सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने पान मसालों के थोक विक्रेता व वितरक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान एक्सपायरी डेट के 17, 540 रुपये के पान मसाले को नष्ट कराने के साथ 7,67,540 रुपये का पान मसाला […]

Continue Reading