रामनवमी पर रामलला 18 घंटे देंगे भक्तों को दर्शन

(अयोध्या UP)02अप्रैल,2025. रामनवमी के मुख्य पर्व रामजन्मोत्सव पर रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ाने की तैयारी है। इस दिन रामलला 18 घंटे तक दर्शन देंगे। मंदिर सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुलेगा। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव किए जाने की संभावना है। हालांकि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की […]

Continue Reading

काशी के राममंदिर का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री योगी

(वाराणसी UP)02अप्रैल,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन अप्रैल को काशी के काश्मीरीगंज गुरुधाम स्थित भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास करेंगे। ये जानकारी रविवार को रामानंदाचार्य काशीपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राम कमलदास वेदांती ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने की की स्वीकृति मिल […]

Continue Reading

जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा बनें प्रयागराज के प्रशानिक न्यायाधीश,HC के 68 जजों को 75 जिला अदालतों की कमान

(प्रयागराज UP)02अप्रैल,2025. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा को प्रयागराज जिला अदालत का प्रशानिक न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल कौशांबी व न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान प्रतापगढ़ जिला न्यायालय की प्रशानिक न्यायधीश बनाई गई हैं। सोमवार को मुख्य न्यायधीश अरुण भंसाली के निर्देश पर महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना […]

Continue Reading

उ.प्र.के 27 पीसीएस अफसर बनेंगे आईएएस,होमगार्ड विभाग को केंद्र का 236 करोड़ का तोहफा

(लखनऊ UP)02अप्रैल,2025. उत्तर प्रदेश के वर्ष 2008 व 2010 बैच के पीसीएस अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में प्रमोशन देने के लिए दिल्ली में विभागीय प्रोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक हुई। इसमें संघ लोक सेवा आयोग और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी […]

Continue Reading

एक तिथि एक त्योहार का नियम पूरे यूपी में होगा लागू

(लखनऊ UP) 01अप्रैल,2025. एक तिथि एक त्योहार का नियम अब पूरे प्रदेश में लागू होगा। बनारस से प्रकाशित पंचांग के आधार पर ही प्रदेश के व्रत-पर्व और अवकाश का निर्धारण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर काशी विद्वत परिषद ने इसका खाका तैयार कर लिया है। प्रदेश के सभी पंचांगकारों की सहमति के बाद […]

Continue Reading

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

(लखनऊ UP)01अप्रैल,2025. यूपी बीएड जेईई 2025 के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। अब आवेदन करने की आखिरी तारीख को एक बार फिर बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दिया गया है। यदि आपने अभी तक यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, तो अब भी आपके पास मौके है। बिना विलंब […]

Continue Reading

अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर आधारित स्मारिका का विमोचन

(अयोध्या UP)01अप्रैल,2025. रामलला की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तिथि 22 जनवरी यानी पौष शुक्ल द्वादशी इतिहास के पन्नों में अंकित हो चुकी है। इस तिथि पर आयोजित समारोह की भव्यता के बारे में आने वाली पीढ़ियां भी जान सकेंगी। राम मंदिर ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह की स्मारिका तैयार की है। इसका विमोचन […]

Continue Reading

पूरे प्रदेश में शुरू हुआ “स्कूल चलो अभियान”

(लखनऊ UP)01अप्रैल,2025. उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश भर में स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली में इसकी व संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य […]

Continue Reading

प्रयागराज कुंभ के दौरान रेलवे को करोड़ों का हुआ नुकसान,मंत्रालय ने लिया ये एक्शन

(प्रयागराज UP)01अप्रैल,2025. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाल में संपन्न हुए महाकुंभ में करोड़ो लोग शामिल हुए। मेले को लेकर सरकार और प्रशासन की व्यवस्थाओं के प्रशंसा और आलोचना दोनों ही की गई, लेकिन इस आयोजन में भारतीय रेलवे की संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। रेलवे मंत्रालय ने राज्यसभा को बताया कि,13 जनवरी से […]

Continue Reading

आगरा से चार शहरों के लिए भरें उड़ान,बुकिंग हुई शुरू

(आगरा UP)01अप्रैल,2025. बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए अब हर दिन फ्लाइट मिलेगी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बंगलूरू-आगरा की फ्लाइट में 344 यात्रियों ने सफर किया। 179 यात्री बंगलूरू से आगरा आए। 165 यात्री यहां से बंगलूरू गए। वहीं अहमदाबाद-आगरा की फ्लाइट में 130 यात्रियों ने सफर किया। 72 यात्री अहमदाबाद से आए और 58 […]

Continue Reading