आगरा से चार शहरों के लिए भरें उड़ान,बुकिंग हुई शुरू

UP / Uttarakhand

(आगरा UP)01अप्रैल,2025.

बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए अब हर दिन फ्लाइट मिलेगी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बंगलूरू-आगरा की फ्लाइट में 344 यात्रियों ने सफर किया। 179 यात्री बंगलूरू से आगरा आए। 165 यात्री यहां से बंगलूरू गए। वहीं अहमदाबाद-आगरा की फ्लाइट में 130 यात्रियों ने सफर किया। 72 यात्री अहमदाबाद से आए और 58 यात्री अहमदाबाद गए।

यहां के लिए नियमित कर दी गई फ्लाइट:
इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर देवराज पांडे ने बताया कि 30 मार्च से अहमदाबाद और बंगलूरू की उड़ानों को नियमित कर दिया गया है। इनका समय अलग-अलग रहेगा। बंगलूरू की उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:20 बजे आएगी। खेरिया एयरपोर्ट से 2:55 बजे रवाना होगी।

इतने बजे बंगलूरू के लिए उड़ान
मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बंगलूरू की उड़ान दोपहर 12:25 बजे आएगी और खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह अहमदाबाद से आगरा के लिए इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 3:35 बजे आगरा आएगी।

अहमदाबाद फ्लाइट के लिए एटीआर विमान:
यहां से अहमदाबाद के लिए 3:55 बजे प्रस्थान करेगी। बुधवार को अहमदाबाद से उड़ान दोपहर 1:20 बजे आएगी और खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी। मैनेजर ने बताया कि आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट के लिए एटीआर विमान उपलब्ध कराया गया है, जो 78 सीट का है। वहीं आगरा-बंगलूरू के लिए ए-320 विमान है। इसमें 180 सीट हैं।

इन शहरों के लिए उड़ान:
आगरा से अब चार शहरों मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद और अहमदाबाद का सफर आसान हो गया है। आगरा से मुंबई के बीच 30 मार्च से तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को उड़ान होगी। मुंबई से यह दोपहर 1:20 बजे आगरा आएगी, जबकि 1:55 बजे रवाना होगी। हैदराबाद की उड़ान मंगलवार बृहस्पतिवार और शनिवार को दोपहर 3:35 बजे आएगी, जबकि शाम 3:55 बजे जाएगी।(साभार एजेंसी)

(

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *