उ.प्र.में 08 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण

Uttar Pradesh

( लखनऊ, UP )29जून,2025.

उत्तर प्रदेश में आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।आईएएस आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

राकेश कुमार सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस- से औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नियुक्त किया गया है।

योगेश कुमार को सहकारी समितियों का प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक नियुक्त किया गया है। डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी तरह अनामिका सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी तथा सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है।

भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव राजस्व विभाग नियुक्त किया गया है।

सान्या छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई नियुक्त किया गया है। इसी तरह ईशा प्रिया राज्य पर्यटन विकास निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *