सीएम योगी ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रार्थना

(लखनऊ,UP)27अक्टूबर,2025. राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में छठ महापर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। लखनऊ में छठ पर्व के लिए खास तैयारियां की गई हैं। लक्ष्मण मेला मैदान में गोमती नदी के तट को सजाया गया है। सोमवार […]

Continue Reading

उ.प्र.के स्कूलों में बच्चों की डिजिटल अटेंडेंस का विरोध शुरू

(लखनऊ,UP)27अक्टूबर,2025. उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की डिजिटल अटेंडेंस पर सख्ती के साथ ही शिक्षक संगठनों द्वारा इसका विरोध भी शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने इसके विरोध में एक नवंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने की घोषणा की है। संघ के प्रदेश […]

Continue Reading

बनेगा अलग रिपोर्ट कार्ड,SCERT द्वारा बेहतरी के प्रयास

(लखनऊ,UP)27अक्टूबर,2025. उत्तर प्रदेश में कक्षा तीन, छह व नौ स्तर के छात्रों के भाषा, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के मूल्यांकन के लिए कराए जाने वाले परख राष्ट्रीय सर्वे को लेकर प्रदेश में और बेहतर करने की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत सर्वे के 2024 के परिणाम को लेकर हर जिले का एक […]

Continue Reading

पंचायत चुनाव:परिसीमन में 644 क्षेत्र,15 जिला पंचायत वार्ड घटे

(लखनऊ,UP)27अक्टूबर,2025. उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शहरी क्षेत्रों के विस्तार के चलते 644 क्षेत्र पंचायत वार्ड और 15 जिला पंचायत वार्ड खत्म हो गए हैं। 501 ग्राम पंचायतें और करीब 1,700 ग्राम पंचायत वार्ड भी कम हुए हैं। नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषद और नगर […]

Continue Reading

हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों तक ड्रोन से होगी आवश्यक चीजों की सप्लाई

(शिमला,हि.प्र.)27अक्टूबर,2025. हिमाचल प्रदेश का हर दुर्गम गांव जल्द ही ड्रोन सेवाओं से जुड़ेगा। राज्य सरकार प्रदेश के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों तक सामान और जरूरी सेवाएं पहुंचाने के लिए कॉमर्शियल ड्रोन सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है। ग्रीन हिमाचल विजन की ओर कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में ड्रोन […]

Continue Reading

सुनील अमृत ने जीता ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार

(नई दिल्ली)27अक्टूबर,2025. भारतीय मूल के प्रसिद्ध इतिहासकार सुनील अमृत (Sunil Amrith) ने अपनी उत्कृष्ट पुस्तक The Burning Earth: An Environmental History of the Last 500 Years के लिए ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज़ 2025 जीता है। यह पुरस्कार हर वर्ष एक ऐसी गैर-काल्पनिक (non-fiction) पुस्तक को दिया जाता है, जो वैश्विक इतिहास, संस्कृति और समाज की […]

Continue Reading

विधायक,सांसद ले रहे पेंशन और कर्मियों को मिल रही टेंशन

(लखनऊ,UP)26अक्टूबर,2025. उत्तर प्रदेश के 22 लाख राज्य कर्मचारी पुरानी पेंशन को लागू न किए जाने से बहुत खफा है। यह कर्मचारी पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए नए साल में 20 जनवरी को सड़कों पर उतरेंगे। रविवार को यह एलान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम में […]

Continue Reading

जयंत नार्लीकर को विज्ञान रत्न पुरस्कार

(नई दिल्ली)26अक्टूबर,2025. प्रसिद्ध खगोल भौतिक विज्ञानी जयंत नार्लीकर को विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह देश का शीर्ष विज्ञान पुरस्कार है। सरकार ने इसके साथ ही 2025 के लिए आठ विज्ञान श्री पुरस्कारों और 14 विज्ञान युवा पुरस्कार विजेताओं की भी घोषणा की है। नार्लीकर ने बिग बैंग सिद्धांत को चुनौती दी, […]

Continue Reading

गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे सीएम योगी,की मेले की तैयारियों की समीक्षा

(लखनऊ,UP)26अक्टूबर,2025. सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर गाजियाबाद से होकर गंगा खादर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने गंगा के तट पर पहुंच कर पूजन किया। जिसके बाद अस्थाई पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक की। करीब एक बजकर 18 मिनट पर सीएम का हेलिकॉप्टर अस्थाई पुलिस लाइन में उतरा। मुख्य स्नान […]

Continue Reading

“म्यूनिसिपल बाॅन्ड” के लिए बैठक का आयोजन

(गोरखपुर,UP)26अक्टूबर,2025. नगर निगम ने म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया को गति दे दी है।अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन प्री-बिड मीटिंग में देश की 20 प्रमुख एजेंसियों ने हिस्सा लिया। इनमें मर्चेंट बैंक, लीगल फर्म और रेटिंग एजेंसियां शामिल थीं। बैठक में एजेंसियों ने बॉन्ड से संबंधित टेंडर की शर्तों, […]

Continue Reading