‘भारत स्टील 2026’ से पहले,राजनयिकों के साथ संवाद सत्र आयोजित

(नई दिल्ली)3मार्च,2026. भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय ने इस्पात क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने तथा अपने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम ‘भारत स्टील 2026’ की रूपरेखा प्रस्तुत करने के उद्देश्य से विश्व भर के वरिष्ठ राजनयिकों के साथ एक उच्च-स्तरीय संवाद सत्र आयोजित किया। राजनयिक समुदाय को संबोधित करते हुए इस्पात मंत्रालय के सचिव ने […]

Continue Reading

औचक निरीक्षण कर थानों के सीसीटीवी कैमरों की खबर लेंगे हर जिले के सीजेएम

(प्रयागराज,UP)2मार्च,2026. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश राज्य के थानों के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी का जिम्मा हर जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) को सौंपा है। ये अब जिला जज को जानकारी देकर थानों का निरीक्षण करेंगे। यह जानेंगे कि थाने में लगे कैमरे सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश के अनुसार काम कर रहे या नहीं। […]

Continue Reading

चंद्र ग्रहण:राममंदिर में सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक नहीं हो पाएंगे दर्शन

(अयोध्या,UP)2मार्च,2026. चंद्र ग्रहण के कारण अयोध्या स्थित राम मंदिर अयोध्या में तीन मार्च को आम श्रद्धालुओं का प्रवेश सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा लिया गया है । ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुबह 4:00 बजे होने वाली […]

Continue Reading

“सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम” कार्यशाला का आयोजन

(नई दिल्ली)2मार्च,2026. नई दिल्ली के पूसा परिसर स्थित विवेकानंद हॉल में सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर) की ओर से ‘भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना : नीतियां, चुनौतियां और अवसर’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अनुसंधान एवं विकास संस्थान, सरकार, शिक्षा और उद्योग […]

Continue Reading

होली से पहले ही तपने लगा उ.प्र.

(लखनऊ,UP)2मार्च,2026. उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। पहले ही दिन धूप में तल्खी महसूस की गई और तापमान में बढ़ोतरी के संकेत साफ नजर आए। सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में करीब 30 किमी प्रति घंटे की […]

Continue Reading

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने मनाया “स्थापना दिवस”

(नई दिल्ली)2मार्च,2026. भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) का 25वां स्थापना दिवस नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, नीति निर्माताओं, सहयोगी संगठनों और देश भर के हितधारकों की उपस्थिति में मनाया गया। श्री मनोहर लाल, विद्युत एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री ने मुख्य […]

Continue Reading

उपराष्ट्रपति ने “चेतना गणाश्रम” की नींव रखी

(नई दिल्ली)2मार्च,2026. भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने केरल के त्रिशूर में चेतना गणाश्रम की नींव रखी। यह सभी धर्मों के लोगों के लिए आध्यात्मिक जागृति का एक सांस्कृतिक और संगीत परिसर होगा। चेतना गणाश्रम, कुरियाकोस एलियास सर्विस सोसाइटी (केईएसएस) की एक परियोजना और त्रिशूर स्थित सीएमआई देवमाता पब्लिक स्कूल की एक पहल है। […]

Continue Reading

अयोध्या:26 मार्च होगा “सूर्य तिलक”

(लखनऊ,UP)2मार्च,2026. इस रामनवमी पर भी रामलला का सूर्य की किरणें अभिषेक करेंगी। राम मंदिर ट्रस्ट ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रामनवमी मेला 19 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होगा। रामनवमी मेले में 20 से 25 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं। रामनवमी का मुख्य पर्व रामजन्मोत्सव 26 मार्च को मनाया जाएगा, इसी दिन […]

Continue Reading

ईद पर भारत आने वाले हजारों लोग प्रभावित

(लखनऊ,UP)1मार्च,2026 ईरान पर हमले के चलते दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। इसके कारण लखनऊ से खाड़ी देशों के बीच हवाई यातायात ठप हो गया। शनिवार को लखनऊ से खाड़ी देशों में दम्माम, मस्कट सहित सात गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इसमें इंडिगो की उड़ानें सबसे ज्यादा […]

Continue Reading

प्रदेश में फिर से गर्माया यूजीसी का मुद्दा

(लखनऊ,UP)1मार्च, 2026. राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रबुद्ध समागम में हंगामा हो गया। बीजेपी सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को भी विरोध का सामना करना पड़ा। यूजीसी के नए प्रावधानों और ब्राह्मण हितों पर चुप्पी से नाराज लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम में डॉ. […]

Continue Reading