यूपी में प्रचंड गर्मी,अभी और बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand

(लखनऊ UP)16मई,2025.

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का आगाज हो चुका है। लगातार दो दिन तक 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहने के बाद बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान उच्चतम स्तर 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले अप्रैल माह में भी अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। गर्मी के पायदान में आगरा प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। अगले 48 घंटे गर्मी का सितम कम नहीं होने वाला। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि संभावना है।

शहर में मध्य अप्रैल से गर्मी का आगाज हो गया था। 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसके बाद 17, 18 और 19 अप्रैल को लगातार तीन दिन तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 और 25 अप्रैल को पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। गर्मी की तीव्रता से आम-जनमानस परेशान हो गया था। इसके बाद अचानक बने पश्चिमी विक्षोभ ने शहर को गर्मी से राहत दी। लेकिन पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र अभी दो दिन तक तापमान में और वृद्धि की संभावना जता रहा है।

45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार तापमान में और वृद्धि होगी। 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी के साथ लू भी चलेगी। पूरे सप्ताह गर्मी से किसी प्रकार के राहत की उम्मीद नहीं है।

ये हैं 5 सबसे गर्म शहर:
क्रमांक शहर तापमान (अधिकतम)
1 प्रयागराज 44.4
2 हमीरपुर 44.2
3 सुल्तानपुर 43.6
3 आगरा 43.6
4 कानपुर (एयर फोर्स) 43.4
4 वाराणसी (बीएचयू) 43.4
5 फतेहगढ़ 42.8

(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *