हरदुआगंज तापीय परियोजना:चार में से तीन यूनिटों में विद्युत उत्पादन शुरू

Uttar Pradesh

(अलीगढ़ UP)24मई,2025.

हरदुआगंज तापीय परियोजना की चार में से तीन यूनिटों में विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। तेज आंधी और खंभों के टूटने से मांग में कमी आने के बाद चारों यूनिटों को बंद कर दिया गया था।

परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि 23 मई सुबह लगभग पांच बजे तीन यूनिटों को लाइट अप किया गया था, जिसमें दोपहर तक तीनों यूनिटें लोड पर आ गई हैं। परियोजना की आठ और नौ नंबर यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन के सापेक्ष 406 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही हैं।

यूनिट नंबर 10 में 660 मेगावाट के सापेक्ष 573 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है। सात नंबर यूनिट अभी बंद है। चारों यूनिटों से सामान्य दिनों मेंं 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। तीनों यूनिटों से इस समय 946 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 21 मई की रात तेज आंधी-बारिश के बाद बिजली की डिमांड में कमी आने पर 22 मई की सुबह तीनों यूनिटों को बंद कर दिया गया था।( साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *