(गोरखपुर,UP)11जून,2025.
गोरखपुर जिले में ग्राम पंचायत की सीटों में कोई बदलाव नहीं होगा। जिला प्रशासन ने परिसीमन की सूचना जीरो करके भेज दी है। जिले में 1,275 पंचायत सीटें ही रहेंगी। हालांकि अब शासन को इस पर विचार करना है। जिला प्रशासन को शासन के आदेश का इंतजार है।
शासन ने सभी जिलों से पंचायत परिसीमन की सूचना मांगी थी। शासन ने आदेश में ऐसी पंचायतों को शामिल करने के लिए कहा था जो निकाय विस्तार में प्रभावित हुई हों। उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि 2022 में निकाय का विस्तार हुआ था। इसमें गोरखपुर की 21 पंचायतें खत्म हो गई थीं। कहा कि उस समय ही पंचायतों का परिसीमन कर दिया गया था। अब जिले में 1,275 पंचायत बची हैं। शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। अब शासन को ही निर्णय करना है।(साभार एजेंसी)