हमारे पैरा-एथलीट नए भारत की भावना के प्रतीक हैं-केंद्रीय खेल मंत्री

National

(नई दिल्ली)12अक्टूबर,2025.

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारत के दल को सम्मानित किया और उनकी असाधारण भावना, दृढ़ संकल्प और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की प्रशंसा की, जिसने देश को गौरवान्वित किया है।

भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 22 पदकों – 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य – के साथ कुल मिलाकर 10वां स्थान हासिल किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग ने पैरा एथलीटों को 1.09 करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार प्रदान किए।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *