राष्ट्र प्रेरणा स्थल पार्क में बनेगा “किड्स जोन”

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)7जनवरी,2026.

बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पार्क में अभी बच्चों के या बड़ों के मनोरंजन के लिए खास इंतजाम नहीं हैं। अभी यहां पर सिर्फ एक म्यूजियम ही है लेकिन अब यहां पर झूले आदि लगाए जाएंगे। पार्क 65 एकड़ एरिया में फैला है ऐसे में जनेश्वर मिश्र की तरह साइकिलिंग भी सुविधा दी जाएगी। इसको लेकर एलडीए प्लान तैयार कर रहा है जिसे संचालन समिति की बैठक में रखा जाएगा।

गोमती नगर विस्तार में बने एलडीए के जनेश्वर मिश्र पार्क और गोमती नगर में बने लोहिया पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन है। वहां पर तरह-तरह के झूले बच्चों के लिए लगे हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क में साइकिलिंग का भी इंतजाम है। जहां पर बच्चों को किराये पर साइकिल मिलती है लेकिन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पार्क में अभी ऐसा कुछ नहीं है। जिसको लेकर अब यह मांग भी यहां आने वाले दर्शक कर रहे हैं कि बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन बनाया जाए। जिसमें झूले आदि लगाए जाएं। खानपान के लिए कैंटीन भी बनाई जाए। पार्क का एरिया बड़ा है ऐसे में जो लोग ज्यादा पैदल नहीं चल सकते उनके लिए जनेश्वर मिश्र पार्क की तरह बैट्री वाली गाड़ी की सुविधा भी दी जाए। जिसके बाद अब एलडीए इसको लेकर प्रस्ताव बना रहा है। जिसमें करीब दो एकड़ एरिया में बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन विकसित करने ओर साइकिलिंग की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव बना रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव को राष्ट्र प्रेरणा स्थल की संचालन समिति में रखा जाएगा। प्रमुख सचिव आवास पी. गुरु प्रसाद अध्यक्षता में गठित संचालन समिति बैठक एक महीने के अंदर होने वाली है(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *