शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)14मार्च,2026

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अब कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को आगरा कॉलेज में आयोजित एक वार्ता के जरिये शिक्षकों के प्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत किया।

उप्र विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि करीब 30 वर्षों से शिक्षक और कर्मचारी राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस इलाज की सुविधा की मांग कर रहे थे। पिछले चार वर्षों से इस विषय को लगातार उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के समक्ष रखा गया और अब उनकी ओर से इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने रखकर कैबिनेट से मंजूरी मिली।

प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कॉलेज के स्टाफ क्लब पदाधिकारियों व शिक्षकों ने उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर इस विषय पर पहल की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री की ओर से योजना के लिए बजट आवंटित कर उच्च शिक्षा के शिक्षकों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है, जिससे प्रदेश के हजारों शिक्षकों को राहत मिलेगी। इस दौरान स्टाफ क्लब सचिव प्रो. विजय कुमार सिंह, शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासचिव गौरव शर्मा, प्रो. पीवी झा, प्रो. एसके पांडे, प्रो. भूपेंद्र चिकारा, प्रो. एके सिंह, प्रो. पूनम चांद, प्रो. गौरव कौशिक, डॉ. यादवेंद्र शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *