“फसलों के नुकसान का आंकलन कर दिलाएं मुआवजा”-सीएम योगी

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)28मार्च,2026.

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में हुई असमय बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसल की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल कराएं। संयुक्त सर्वे कराकर फसल नुकसान की स्थिति से शासन को अवगत कराएं, जिससे किसानों का तत्काल मुआवजा दिलाया जा सके।

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। आपदा में उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा ताकि किसी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो।

नुकसान का वास्तविक आकलन कराने का निर्देश :
उन्होंने सभी जिलों के डीएम से फील्ड में रहकर स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराने का निर्देश भी दिया, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके। वहीं प्रमुख सचिव कृषि और राहत आयुक्त को निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क और समन्वय बनाए रखें।

सभी सूचनाएं समय पर एकत्र कर शासन को उपलब्ध कराई जाएं, जिससे राहत कार्यों में देरी न हो। फसलों को हुई क्षति का आकलन प्राप्त होते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। भुगतान व्यवस्था समयबद्ध ढंग से हो,ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *