दिखेगा न्यूयॉर्क के ‘हाई लाइन’ जैसा नजारा

Punjab/ Hariyana

(चंडीगढ़)1अप्रैल,2026.

चंडीगढ़ को विश्वस्तरीय इको-स्मार्ट सिटी बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मेयर सौरभ जोशी ने ‘स्काई-गार्डन’ प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह न्यूयॉर्क के ‘हाई लाइन’ से प्रेरित एक हाई-टेक एलिवेटेड पैदल मार्ग होगा, जो पेड़ों की ऊंचाई पर बनेगा। इससे शहर की हरित क्षमता दोगुनी होगी और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित होगा। चंडीगढ़ को वैश्विक पहचान मिलेगी

पेड़ों की ऊंचाई पर बनाया जाएगा ‘स्काई-गार्डन’।

मेयर ने ‘स्काई-गार्डन’ प्रोजेक्ट की घोषणा की।

न्यूयॉर्क के ‘हाई लाइन’ से प्रेरित एलिवेटेड पैदल मार्ग।

पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देगा यह प्रोजेक्ट।

यह प्रोजेक्ट एक हाई-टेक एलिवेटेड पैदल मार्ग होगा, जहां लोग पेड़ों की ऊंचाई के बीच चल सकेंगे और शहर के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकेंगे। यह पहल न्यूयॉर्क के ‘हाई लाइन’ और सिंगापुर के ‘ओसीबीसी स्काईवे’ जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स से मिलता जुलता है(साभार एजेंसी )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *