हरियाणा में गांवों के प्रहरियों को सरकार का तोहफा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)06नवंबर,2026

हरियाणा सरकार ने गांवों के सच्चे प्रहरियों माने जाने वाले ग्रामीण चौकीदारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित “हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह” में चौकीदारों के हित में कई अहम घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 11,000 रुपये से बढ़ाकर 15,221 रुपये करने का ऐलान किया। इसके साथ ही वार्षिक वर्दी भत्ता 4,000 से बढ़ाकर 5,000 रुपये, लाठी, बैटरी, सीटी एवं छाता भत्ता 1,000 से बढ़ाकर 1,500 रुपये और साइकिल भत्ता 3,500 से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है।

सबसे बड़ी घोषणा के तहत हरियाणा के इतिहास में पहली बार ग्रामीण चौकीदारों को ESI का लाभ दिया जाएगा। साथ ही उन्हें हरियाणा श्रम कल्याण कोष के दायरे में भी शामिल किया जाएगा, जिससे उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इन सभी फैसलों की अधिसूचना शीघ्र जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि गांव की सुरक्षा और समाज के प्रति ग्रामीण चौकीदारों की निष्ठा एवं समर्पण अमूल्य है। उनकी मेहनत का सम्मान और उनके परिवारों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *