देश का स्वच्छ शहर बनेगा फरीदाबाद:सीएम सैनी

Punjab/ Hariyana

(फरीदाबाद,हरियाणा)5अप्रैल,2026.

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली में भाग लिया। उन्होंने 120.76 करोड़ रुपये की लागत वाली चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का लक्ष्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

शिलान्यास की गई परियोजनाओं में 50.61 करोड़ रुपये से रेस्ट हाउस का निर्माण शामिल है। 41.70 करोड़ रुपये की लागत से एक डिस्पेंसरी-सह-मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भी बनाया जाएगा। शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ओल्ड फरीदाबाद में एक स्कूल भवन के निर्माण पर 3.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वच्छता शुभंकर और स्वच्छता कॉमिक का भी अनावरण किया। नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करने की अपील की गई। इन प्रयासों से शहर की साफ-सफाई में सुधार आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

सीएम सैनी ने की अहम घोषणाएं:
मुख्यमंत्री ने रैली के दौरान फरीदाबाद के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के तहत एक प्रकृति पार्क बनाया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय के लिए आवश्यक भूमि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। सेक्टर-8 में सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल पर एक बहु-विशेषता अस्पताल खोला जाएगा। सेक्टर-12 खेल स्टेडियम के तरणताल को अपग्रेड कर आधुनिक रूप से संचालित किया जाएगा।

अन्य विकास कार्य
फरीदाबाद के 50 सामुदायिक केंद्र में वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाए जाएंगे। प्रथम चरण में 300 सार्वजनिक पार्कों में भी यह प्रणाली स्थापित होगी।

एचएसआईआईडीसी द्वारा आईएमटी सेक्टर-66 को वाणिज्यिक सेक्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। ये सभी पहल शहर के समग्र विकास और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *