(लखनऊ,UP)25अप्रैल,2026
राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। वह भारत की राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल रहे। यूपी में मुख्यमंत्री और मंत्री के रूप में भूमिका निभाई। केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों में भी अपनी सेवाएं दीं।(साभार एजेंसी
