मंत्री द्वारा खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा

UP / Uttarakhand

(मेरठ,UP)25अप्रैल,2026

सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में शनिवार को केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी जयन्त सिंह बिना औपचारिक सलामी लिए सीधे समीक्षा बैठक में जा पहुंचे। उनके इस सादगीपूर्ण अंदाज ने अधिकारियों में भी हलचल पैदा कर दी।

खेल विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक शुरू की।

बैठक में बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत तथा एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। मंत्री जयंत चौधरी ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। जयंत चौधरी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *