धर्मनगरी में पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी

Hariyana

(कुरुक्षेत्र,हरियाणा)05मई,2026.

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र में रहेंगे, जहां वे अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके लिए वे अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में पहुंच चुके हैं, जहां शिवाला रामकुंडी में आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डालेंगे।

इसके उपरांत रक्त रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। यहीं नहीं लाडवा के ही अग्रसेन चौक पर चुनावी जीत की खुशी में जलेबी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित सशक्त नारी, सशक्त समाज विषय पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर बाद करीब दो बजे श्री हुजुर साहिब के लिए विशेष ट्रेन को हरि झंडी देंगे। इस ट्रेन में कुरुक्षेत्र के अलावा आसपास के जिलों से करीब 850 श्रद्वालु रवाना होंगे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *