(लखनऊ) 16जून,2024.
उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी से सभी हैरान व परेशान हैं ,ऐसी प्रचंड गर्मी 8 वर्ष बाद देखने को मिली है।
बढ़ते हुए तापमान के कारण उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी है।
एजेंसी से प्राप्त समाचार के अनुसार अब तक उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण मरने वालों की संख्या करीब 166 हो गई है।
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण 166 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सालों के मुकाबले तापमान में काफी वृद्धि हुई है। मौसम विज्ञानी श्री महेश पलावत ने जून 2024 में भीषण गर्मी की स्थिति पर प्रकाश डाला है। उन्होंने बताया कि कल न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले जून 2018 में न्यूनतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था।
उत्तर प्रदेश में “हीट वेव” के कारण अब तक 166 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों का मानना है कि गर्मी साल दर साल बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि 2024 की जून की गर्मी इससे पहले इतनी ज्यादा गर्मी आठ साल पहले 2016 में पड़ी थी। इस साल जून में न सिर्फ अधिकतम तापमान अधिक रहा बल्कि न्यूनतम तापमान भी काफी अधिक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक श्री महेश पलावत ने बताया कि कल न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले जून 2018 में न्यूनतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था।वहीं अधिकतम तापमान 46 डिग्री तो जून में कई दिनों से दर्ज हो रहा है। 8 साल पहले 2016 में अधिकतम तापमान एक से दो दिन ही 46 डिग्री दर्ज हुआ था। विभाग के अनुसार 14 जून का दिन अब तक सबसे गर्म रहा है। इस वर्ष मई की तुलना में जून की रातें अधिक गर्म रही हैं। मई में जहां न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन जून में न्यूनतम पारा 30 से नीचे आया ही नहीं। विभाग का मानना है कि फिलहाल 18 से 19 जून से पहले लोगों को राहत की उम्मीद नहीं है। 21 जून से बारिश का अनुमान है। हालांकि तब भी उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिलेगी।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन की ओर से स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर अब स्कूल 27 जून तक बंद रहेंगे। यह आदेश उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने दिए हैं। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल 27 जून तक बंद रहेंगे। 28 जून से 30 जून तक सुबह 7:30 से 10 तक कक्षा चलेगी। शिक्षकों के लिए 25 जून से स्कूल खुलेंगे। सुबह 7:30 से 1:30 बजे तक स्कूलों में रहेंगे।