सीएम मान का ऐलान-मुफ्त चलेंगी पंजाब रोडवेज की बसें

Punjab

(चंडीगढ़,पंजाब)20मई,2026.

पंजाब में नीट का पेपर देने वाले विद्यार्थियों को पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त का सफर मिलेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।

सीएम मान ने कहा कि कई गरीब बच्चे नीट का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब अरविंद केजरीवाल ने नीट देने वाले के बच्चों से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। 21 जून को नीट का पेपर है। पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में नीट की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी भगवान आपको सफलता दे।

नीट यूजीसी की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद 11 मई को रद्द कर दिया गया था।

अरविंद केजरीवाल ने की सीएम मान की तारीफ
वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों दो दिन के पंजाब दौरे पर आए हुए हैं उन्होंने कहा कि पंजाब के कोने-कोने में हमारी सरकार के कामों की चर्चा हो रही है। 4 साल के बाद भी सरकार के प्रति एंटी-इनकंबेंसी नहीं, बल्कि प्रो-इनकंबेंसी है। मुझे भरोसा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंन सीएम भगवंत मान की तारीफ की और कहा आज तक किसी भी सरकार ने ऐसा काम नहीं किया और बीजेपी सीएम मान को बेवजह भला-बुरा कहती रहती है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *