(अमृतसर,पंजाब)18मई,2026.
गुरुनगरी में दूध-पनीर की मिलावटखोरी के खिलाफ सोमवार को डेयरी कांप्लेक्स के मालिकों ने अनोखे अंदाज में एकजुट होकर डिप्टी कमिश्नर और सिविल सर्जन कार्यालय समक्ष सड़कों पर 80 लीटर दूध फेंक कर अपना रोष व्यक्त किया।
डेयरी कांप्लेक्स के प्रधान कर्मजीत सिंह नंगली ने कहा कि शहर में दूध-पनीर मिलावटखोरी को रोकने में प्रशासन पूरी तरह से असफल है, कुछेक लोग मिलावटखोरी करके लोगों को जहर दे रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और सेहत विभाग ऐसे मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने की बजाए खानापूर्ति कर डेयरी कांप्लेक्स के मालिको को ही परेशान करता है(साभार एजेंसी)
