उ.प्र.में मौसम कल से लेगा यू-टर्न

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)10जून,2026

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आज से माैसम में बदलाव की आहट है। बृहस्पतिवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में आंधी बारिश का दाैर शुरु होने वाला है। माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 45 जिलों में गरज चमक और तेज रफ्तार वाली हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

वहीं तराई और पश्चिमी यूपी समेत 56 जिलों में ओलावृष्टि और बूंदबांदी की भी संभावना जताई गई है। इस माैसमी बदलाव से फाैरी ताैर पर तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। बुधवार को सुबह यूपी के नोएडा-गाजियाबाद, संभल जैसे कुछ पश्चिमी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा।

45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं झांसी, प्रयाराज, अमेठी और कानपुर में भी भयानक तपिश रही। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून से यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

इन जिलों में है गरज चमक और आंधी का ऑरेंज अलर्ट:
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *