राज्यपाल ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा की

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)11जून,2026

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रोहतक के डी-पार्क मार्केट क्षेत्र में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। राज्यपाल ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

राज्यपाल ने उपायुक्त रोहतक को घटना से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर अति शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन तत्परता से कार्य करे। उन्होंने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि घटना में घायल सभी लोगों को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *