शिक्षा व फारसी अध्ययन में बेहतर करने वाले सम्मानित हुए

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)21जून,2026.

लखनऊ विश्वविद्यालय के फारसी विभाग की विभागाध्यक्ष पद्मश्री (प्रोफेसर एमेरिटस) आसिफा जमानी की प्रथम पुण्यतिथि पर निशातगंज के एक होटल में व्याख्यान और सम्मान समारोह हुआ। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, राजनीति से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने आसिफा जमानी के जीवन को महिला शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बताया।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे डॉ. अम्मार रिजवी ने कहा कि फारसी भाषा एवं साहित्य की सेवा में उनका बड़ा योगदान है। वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. इशरत नाहीद ने विचार रखे। वरिष्ठ शायर नैय्यर उमर, और एहतिशाम खान ने उनसे जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। इस दौरान शिक्षा और फारसी अध्ययन में बेहतर करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मसीहुद्दीन ने किया। आसिफा जमानी की पौत्री आलिया व अलीन रिजवी ने सभी का आभार जताया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *