(नई दिल्ली)26जून,2026
सीबीएसई के कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे उन छात्रों को राहत मिली है, जिन्होंने तीन-भाषा नीति के तहत दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं। सूत्रों के अनुसार, ऐसे छात्र कक्षा 10 तक उसी भाषा संयोजन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नई भाषा नीति के तहत कम से कम दो भारतीय भाषाएं पढ़ने का नियम केवल भविष्य में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्रों पर लागू होगा। यह नियम फिलहाल कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे छात्रों पर पूर्व प्रभाव (रेट्रोस्पेक्टिव) से लागू नहीं किया जाएगा। फिलहाल सीबीएसई की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है(साभार एजेंसी)
