(चंडीगढ़,हरियाणा)11जुलाई,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को 1,582 करोड़ 16 लाख रुपये वितरित किए।
- 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों को 1,121 करोड़ 39 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए।
- दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त के रूप में 9 लाख 98 हजार लाभार्थियों को 209 करोड़ 69 लाख रुपये भेजे गए।
- दयालु योजना के तहत 3,295 परिवारों को 125 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।
- गैस सिलेंडर सब्सिडी के रूप में 5 लाख 16 हजार महिलाओं को 18 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि भेजी गई।
- साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 20,165 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपये जारी किए गए।(साभार सू वि)
