सीएम योगी बोले-चाचा-भतीजे की जोड़ी करती थी वसूली

Uttar Pradesh

(आगरा ,UP)25जुलाई,2026

दो दिवसीय दौरे पर आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां विकास कार्यों की सौगात दी तो वहीं विपक्ष पर भी जमकर बरसे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं की नौकरियां सैफई खा जाता था और चाचा-भतीजे की जोड़ी धन वसूली करती थी।

आक्रमणकारियों के नाम पर नहीं बनेगा म्यूजियम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार की मानसिकता गुलामी वाली थी, इसलिए वे मुगलों और आक्रमणकारियों के नाम पर म्यूजियम बना रहे थे। हमारी सरकार ने तय किया कि म्यूजियम किसी आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेगा। आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बन रहे भव्य म्यूजियम का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही कैलाश मंदिर और गुरु का ताल के विकास कार्यों को भी सहमति दी गई है। महिलाओं की सुविधा के लिए 500 क्षमता वाले एक श्रमजीवी हॉस्टल का निर्माण भी होगा।

पहले योजनाओं में होती थी छीना-झपटी

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गरीबों की योजनाओं में छीना-झपटी होती थी। बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में रहती थी। कांग्रेस और सपा के शासन में यह सब होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *