(लखनऊ,UP)30जुलाई,2026
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मानसूनी बारिश में सुस्ती आई। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त के पहले सप्ताह में प्रदेश में फिर व्यापक और अच्छी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल अगले दो-तीन दिन बारिश का दायरा दक्षिणी जिलों और पश्चिमी तराई के कुछ हिस्सों तक सीमित रहेगा। शुक्रवार से अगले दो दिन के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।
बृहस्पतिवार को नोएडा, सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चली। पुरवाई के चलते बारिश नहीं होने के बावजूद तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई और लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है।
राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चली। पुरवाई के चलते बारिश नहीं होने के बावजूद तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई और लोगों को उमस से कुछ राहत रही। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो अगस्त तक लखनऊ में अच्छी बारिश की संभावना कम है। शनिवार से पुरवाई के धीमी पड़ने से उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन अगस्त के आसपास मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इसके प्रभाव से लखनऊ में भी मानसूनी गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन अगस्त के आसपास मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर अच्छी और व्यापक बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तब तक बारिश छिटपुट इलाकों तक ही सीमित रहने के आसार हैं।(साभार एजेंसी)
