सीएम योगी ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)15अगस्त,2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद विधान भवन के सामने आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण करके संबोधन किया। विधान भवन के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च पास्ट की सलामी ली। स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों में मध्यकाल से ही विदेशी आक्रमण कार्यों के खिलाफ आंदोलन और युद्ध का आगाज करने वाले महाराणा प्रताप और शिवाजी जैसे महापुरुषों का नमन करता हूं। इनके अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस डॉ भीमराव अंबेडकर सहित सभी शहीद क्रांतिकारियों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने का यह अवसर है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *