सीएम सैनी का बकाला साहिब राजनीति चर्चा में प्रतिभाग

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा28अगस्त,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में आयोजित राजनीतिक वार्ता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र धरती पर गुरु तेग बहादुर साहिब जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि आध्यात्मिकता, शहादत, किसान शक्ति और पराक्रम मिलकर माझा की पहचान बनाते हैं और हमारा संकल्प है कि माझा में सुरक्षा और विकास साथ-साथ आगे बढ़ें। वर्ष 2027 का चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं, बल्कि पंजाब की दिशा और दशा बदलने का चुनाव है।

मुख्यमंत्री सैनी ने लोगों का आह्वान किया कि मिलकर ऐसा पंजाब बनाया जाए, जहां सत्य शासन की पहचान, सेवा राजनीति की भाषा और विकास हर परिवार का अधिकार हो। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *