कचरे से ऊर्जा उत्पादन करेगा हरियाणा,एक अभिनव पहल

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)29अगस्त,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में नूंह में हिसार, अंबाला, फरीदाबाद और गुरुग्राम क्लस्टर में 4 इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।

इन संयंत्रों में प्रतिदिन 5 हजार टन कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण कर 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। चारों संयंत्रों के अक्टूबर 2028 तक शुरू होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ भारत का संकल्प देने के साथ ही ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की दिशा में नई सोच दी है। हरियाणा भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। ये समझौते प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, स्वस्थ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। यह साझेदारी हरियाणा के शहरी विकास को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ प्रदेश में कचरा प्रबंधन के तौर-तरीकों में भी बड़ा बदलाव लाएगी।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *