सोन नदी जल विभाजन: बिहार एवं झारखंड के मध्य MOU हस्ताक्षरित

Bihar

(पटना, बिहार)31अगस्त,2026

सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर बिहार-झारखण्ड के बीच एम०ओ०यू० पर हस्ताक्षर हो गया है ‌। उक्त एम ओ यू के अनुसार बिहार को 5.75 एम०ए०एफ० तथा झारखंड को 2.00 एम०ए०एफ० जल आवंटित किया गया है ‌।मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार जताया है ‌‌।

केन्द्रीय गृह मंत्री की पहल और मध्यस्थता से 25 वर्षों से लंबित सोन नद जल बंटवारे का विवाद सुलझा लिया गया है।

दक्षिण बिहार और झारखंड के सूखा प्रभावित एवं पठारी क्षेत्रों में सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक विकास को बल मिलेगा।

सोन-फल्गु नदी जोड़ो परियोजना और जलाशय निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ेगा, गयाजी सहित कई क्षेत्रों को होगा लाभ।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *