T20 में सबसे तेज 3000 रन ठोक,शैफाली ने रचा इतिहास

National

(नई दिल्ली)06 सितंबर,2026

शैफाली वर्मा महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाली 16वीं खिलाड़ी बन गई हैं। यह इस उपलब्धि तक पहुंचने वालीं स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बाद भारत की तीसरी खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसके लिए मात्र 2182 गेंदों का सामना किया।

महिला एशिया कप 2026 के 9वें मैच में शैफाली वर्मा ने 6 गेंद पर 12 रन बनाए, लेकिन इस छोटी पारी के दौरान ही इतिहास रच दिया। 56 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए शैफाली ने सादिया इकबाल को पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया और इतिहास रच दिया। वह गेंद की लिहाज से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरा करने वाली क्रिकेट बन गईं। इसके अलावा वह यह उपलब्धि हासिल करने वालीं सबसे युवा क्रिकेटर बन गई।

शैफाली वर्मा महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाली 16वीं खिलाड़ी बनीं। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वालीं स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बाद भारत की तीसरी खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसके लिए मात्र 2182 गेंदों का सामना किया। शैफाली ने यह उपलब्धि 22 साल और 220 दिन की उम्र में हासिल कर ली। उन्होंने आयरलैंड की गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 24 साल 347 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। संयुक्त अरब अमीरात की ईशा ओजा ने 27 साल 139 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। स्मृति मंधाना ने 27 साल 171 दिन की उम्र में 3000 रन पूरे किए थे।

भारत 7 विकेट से जीता

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शैफाली ने 6 गेंद पर 1 चौका और 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाए। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेजा। भारत ने 56 रनों के लक्ष्य को 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। शैफाली के अलावा स्मृति मंधाना 9 और प्रतिका रावल 4 रन बनाकर पवेलिय लौटीं। हरमनप्रीत कौर 18 और दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं।

पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन:

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में 55 रन पर आउट हो गई। यह उसका टी20 इंटरनेशनल में न्यूनतम स्कोर है। भारत के लिए श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा की 2 और शैफाली वर्मा को 1 विकेट मिला। शैफाली ने ही भारत को पहली सफलता दिलाई।

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास:

महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। वह 150 टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तान के तौर पर उतरीं। महिला या पुरुष क्रिकेट में वह यह उपलब्धि हासिल करने वालीं पहली क्रिकेटर बन गई। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *