(चंडीगढ़,हरियाणा)07सितंबर,2026
सफीदों में एक धन्यवाद एवं विकास रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का अभिनन्दन किया गया।सफीदों में आयोजित उक्त धन्यवाद एवं विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के लिए बड़े विकास पैकेज की घोषणा की।
मुख्यमंत्री सैनी ने सफीदों अस्पताल को 100 बेड में अपग्रेड करने, ई-लाइब्रेरी व बीएससी नर्सिंग कॉलेज बनाने, पशु अस्पतालों व पीएचसी की नई इमारतें बनाने सहित सड़कों के पुनर्निर्माण, धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए अलग से ₹5 करोड़ देने की भी घोषणा की।(साभार सू वि)
